फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की ौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
जलालपुर, गौराबादशाहपुर और मीरगंज क्षेत्र में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार लाइनबाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर निवासी मुराद अली(30) पुत्र लाल अली बुधवार की रात किसी काम से केराकत जा रहे थे। वह रात में रात में करीब 12 बजे बाइक से प्रसाद तिराहे के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। तेज आवस सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए । घर में कोहराम मच गया।
मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर-जंघई मार्ग पर मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव के निकट गुरुवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में गोधुआ गांव निवासी कमला प्रजापति और किशुनदासपुर निवासी विमलेश पाल (18) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर थाना थाना क्षेत्र के सई नदी पुल के सुबह करीब नौ बजे वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। कार सवार अरविंद पांडेय (30), आयुष (23), अनुपम (28) निवासी हजरतगंज लखनऊ और सद्दाम हुसैन (25) निवासी सलेमपुर देवरिया घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मडिय़ाहं कोतवली क्षेत्र के गुतवन निवासी राजेश अपनी पत्नी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जलालपुर के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी संध्या संध्या सिंह (50) घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर शाम करीब सवा सात बजे वाराणसी से सवारी लेकर जौनपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस जलालपुर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर के पास पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार दो लोगों को मामूली चोट आई शीशा तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। बाइक सवार बाल बाल बच गए जबकि बाइक बस के पिछले पहिए में फंस कर क्षतिग्रस्त बडो गई। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें