फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिकरारा : बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर शनिवार की भोर में करीब सात बजे प्रयागराज की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रेलर फतेहगंज बाजार के निकट डीहजहानिया गांव के मोड़ पर पहुंचा था कि इसी दौरान जौनपुर शहर की तरफ से आ रही एक खाली मैजिक जीप से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में आने से कटघर गांव निवासी थाना मुठ्ठीगंज जिला प्रयागराज मैजिक का चालक मोहम्मद आकिब (27) पुत्र अलताभ खान की मौत हो गई है। जबकि कुचहरा गांव थाना घोसी जनपद मऊ निवासी ट्रेलर चालक आशीष यादव (32) पुत्र सूर्यभान यादव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी तरह मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र स्थित चौंधी प्राथमिक विद्यालय के सामने नहर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मालिकानपुर गांव निवासी नटवरलाल (32) की मौत हो गई। वह अपने बगल के गांव में रामजी मिश्रा के यहां ब्रह्मभोज खाने गया था। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो सड़क पर शव पड़ा देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शाहगंज : शाहंगज कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ला निवासी उत्कर्ष सिंह (13) व मुकुल गुप्ता (28) टेंपों से घर जा रहे थे। इस दौरान रोडवेज के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। जिसके चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना में सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मंदा गुप्तारगंज निवासी अंसार (32) नगर के मालगोदाम के समीप अनियंत्रित बाइक पलटने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें