फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वारंटी को पकड़ने गए दो दरोगाओं से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगोह। बरसठी थानाक्षेत्र के खड़वा धावा गांव में बुधवार की शाम वारंटी पकड़ने गए दो दरोगाओं के साथ वारंटी और उसके मनबढ़ परिजनों ने मारपीट कर ली। दरोगा किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकले और घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी।
विज्ञापन

बरसठी थाना के दो दरोगा खड़वा धावा गांव में वारंटी बच्चू लाल को पकड़ने उसके घर गए थे। वहां पर वारंटी और उसके परिजनों ने पुलिस के साथ विवाद कर लिया। उन लोगों ने दोनों दरोगाओं से हाथापाई कर ली। इससे दोनों को चोट लग गई। दोनों ने मौके से अपने को बचाकर किसी तरह पटेल बस्ती से होते हुए थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह को दी। पुलिस के इस झगड़े की घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर चल रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि वारंटी को पकड़ने गए थे, जहां कुछ कहासुनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें