फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बक्शा : क्षेत्र के कर्तिहा गांव निवासी आसमा (65) पत्नी अब्दुल हमीद रविवार को घर से बाजार गई थी जहां से वापस लौटते समय अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मीरगंज : क्षेत्र के रामपुर चौथार के शेषजैनपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव (23) रविवार को बाइक से जंघई बाजार में दीपावली का सामान खरीदने जा रहा था। इस दौरान सराय ममरेज थाना प्रयागराज के जंघई ककरहवा के पास विपरित दिशा से आ रहे टैक्टर से टक्कर हो गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामचंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी उसका तीन माह का बच्चा भी है। माता सुमित्रा, पत्नी रीना देवी, बहन पूजा व घर के अन्य परिजन उसकी मौत पर बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें