फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: हनुमान मंदिर के पुजारी समेत दो की कोरोना से मौत, 45 नए मरीज मिले

Sun, 19 Jul 2020 09:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर शहर कोतवाली से सटे संकट मोचन मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की जिले में कोरोना से मौत हुई है। मरने वाला दूसरा शख्स जिला अस्पताल के समीप किराने की दुकान का मालिक था। जिले में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 13 हो गया है। रविवार को कुल 45 नए केस मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 15 केस शहरी क्षेत्र के हैं। पीड़ितों में पांच पुलिस लाइंस के हैं। शाहगंज से 11, सिकरारा से 6 और मुंगराबादशाहपुर व धर्मापुर में चार-चार मरीज मिले हैं। अब जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 912 हो गई है। रविवार को 38 मरीज स्वस्थ भी हुए। एक्टिव केस संख्या 222 हो गए हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली गेट पर स्थित मंदिर के पुजारी (70) मूल रूप से गौराबादशाहपुर के गद्दोपुर गांव के निवासी थे। वह शहर के हमाम दरवाजा इलाके में रहते थे। शनिवार की रात सर्दी, खांसी और सांस फूलने की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंटीजन किट से टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें रेहटी में एल-2 श्रेणी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे पहले रसूलाबाद चौरामाता मंदिर के समीप किराना की दुकान चलाने वाले वृद्ध (70) को भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें हालत गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। कोरोना से दो मौतों के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों मृतकों के संपर्क में आए लोगों की पहचान तेज कर दी गई है। कोतवाली के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उधर, रविवार को मिले अन्य नए मरीजों में चार चहारसू चौराहे के समीप ताड़तड़ा मोहल्ले के हैं। पांच पुलिस लाइंस, दो बोधकरपुर, एक जेसीज चौराहा और एक लाइन बाजार का निवासी है। शाहगंज में नौ जुलाई को संक्रमित मिले युवक के संपर्क में आने से परिवार के चार लोग पॉजिटिव हुए हैं।

इनके अलावा पुरानी बाजार के दो और कस्बे के ही पांच अन्य लोग भी हैं। रामपुर के बनीडीह में मुंबई से आए दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मछलीशहर के महतवाना, किशुनदासपुर के एक-एक, मुंगराबादशाहपुर के बीरहौलपुर के तीन, धर्मापुर ब्लाक के बंजारेपुर के चार और सिकरारा में एक ही परिवार के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नए मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान व उनके आवास वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें