फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बीडीसी सदस्य समेत दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत बीडीसी अशोक कुमार उपाध्याय की फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर/मुंगराबादशाहपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को सड़क हादसों में बीडीसी सदस्य समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य बाइक सवार जख्मी हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शहर के नईगंज मोहल्ले में बीडीसी सदस्य बेकाबू टैंकर की चपेट में आ गए, जबकि मुंगराबादशाहपुर में डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बक्शा के सुजियामऊ गांव निवासी बीडीसी सदस्य अशोक कुमार उपाध्याय (50) गांव के किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जौनपुर के रामघाट आए थे। लौटते समय नईगंज के पास उनकी बाइक बेकाबू टैंकर की चपेट में आ गए। बाइक टैंकर के पहिए के नीचे चली गई और टैंकर का टायर उनकी गर्दन से गुजर गया। अशोक कुमार की वहीं मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मुंगराबादशाहपुर के कैथौली गांव के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सुजानगंज थाना क्षेत्र के अलईया गांव निवासी मनोज कश्यप (30) व अंकित कश्यप (28) अपने मामा के घर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मसौली गांव आए हुए थे। यहां से वह अपने ममेरे भाई सनी कश्यप (25) को साथ लेकर घर जा रहे थे। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक मनोज चला रहे थे। मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग कैथौली गांव के पास डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंकित व सनी गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को मुंगराबादशाहपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना में ट्रक के नीचे बाइक की फ़ोटो- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें