फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई, जबकि जिले की आजमगढ़ की सीमा से लगे दीदारगंज थाना क्षेत्र के करोई गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव निवासी सुरेश चंद यादव का पुत्र मुकेश यादव (13 ) शिवापार गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। मंगलवार की शाम 5 बजे वह शिवापार गांव में सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए। जहां किशोर की मौत हो गई। परिजन शव लेकर लाइनबाजार थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बुढापुर गांव निवासी किशन (45) पुत्र दूधनाथ बाइक से कहीं जा रहे थे। वह करोई गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई जिसमें किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें