फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भरत मिलाप देखने जा रहे खो खो खिलाड़ी सहित दो की मौत

विज्ञापन
मृतक धरम सरोज  की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सिकरारा। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर अरुआवा पुलिस बूथ के पास बुधवार की देर रात में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में खो-खो खिलाड़ी धरम कुमार सरोज (19) और दूसरी बाइक के चालक शिवम उर्फ गोलू (18) की मौत हो गई। धरम अंडर-19 प्रदेश टीम के कप्तान रह चुके थे। उन्होंने सीनियर ओपन नेशनल चैंपियनशिप में भी यूपी का प्रतिनिधित्व किया था। वे भरत मिलाप मेला देखने के लिए मछलीशहर जा रहे थे। लाजीपार गांव निवासी धरम 21 अक्तूबर की रात में बाइक से अपने मित्र सूरज सरोज और अमित कुमार गौतम के साथ भरत मिलाप देखने मछलीशहर जा रहे थे। बुधवार की रात करीब 12:10 बजे अरुआवा पुलिस बूथ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर भदोही जिले के तुलापुर बहादुरान निवासी शिवम उर्फ गोलू के साथ अजय चौहान और विशाल गौतम सवार थे। हादसे में धरम और शिवम घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने घायलों को सीएचसी मछलीशहर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने धरम को मृत घोषित कर दिया। शिवम को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। धरम के पिता साहब लाल सरोज ने सिकरारा थाने में तहरीर देकर दूसरी बाइक के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें