फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नेवढ़िया और मछलीशहर थाने की पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूट का ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक वे इस इलाके से चोरी और लूटे गए वाहनों को चित्रकूट, अयोध्या, भदोही, चंदौली, उन्नाव आदि जनपदों में बेचते थे जबकि उन जिलों से चोरी के वाहन लाकर यहां बेचते हैं।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने शनिवार को दोपहर मछलीशहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सितंबर 2020 में योगेंद्र पटेल ने मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी निवासी जिलाजीत यादव से किराए पर ट्रैक्टर बुक कराया था। मछलीशहर कस्बे में पहुंचा तो उसे लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। ट्रैक्टर चालक के बेहोश होने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी, तभी ऐसी ही घटना नेवढ़िया थाने में भी हो गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान योगेंद्र पटेल निवासी बल्लीपुर(नोनारी) थाना नेवढ़िया और कृष्ण कुमार पटेल निवासी दोहरा थाना जंसा जिला सतना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें