फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों को एक साथ मिलेगा राष्ट्रपति पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के माधवपट्टी गांव निवासी आगरा जेल के जेलर संजीव सिंह और परियांवा गांव के बहराइच के एएसपी रवींद्र सिंह को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। जिले के इन दोनों लाल को राष्ट्रपति का पदक मिलने से खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति पदक पाने वाने इन दोनों अधिकारियों की प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा साथ-साथ हुई थी। इनका एक साथ वर्ष 1997 में डिप्टी जेलर के पद पर चयन भी हुआ था।
विज्ञापन

हालांकि बाद में रवींद्र सिंह का चयन 1999 में डिप्टी एसपी पद पर हो गया। ग्रामीणों की मानें तो बचपन के दोनों मित्रों को एक साथ राष्ट्रपति पदक मिलना क्षेत्र व जनपद के लिए गौरव का विषय है। गोधना के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कुमार सिंह ,नीतीश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, संदीप राजपूत, अविनाश सिंह विक्की, राजीव रत्न सिंह, गौरव सिंह विद्रोही, मयूर सिंह, कार्तिकेय सिंह आदि ने मिठाई वितरण कर प्रसन्नता जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें