फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम की हेराफेरी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रिटायर्ड कर्मचारी से एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से 2.37 लाख रुपये निकालने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को सफलता मिली।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के मारखापुर निवासी जगन्नाथ प्रसाद पंजाब प्रांत पटियाला जिले में स्थित एक प्राइवेट कम्पनी से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके फंड का 2.40 लाख उनके खाते में जमा था। 5 अक्टूबर 2019 को वह दवा लेने प्रतापगढ़ जा रहे थे। राजा बाजार स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालते समय पीछे खड़े युवक ने सहायता के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें 3 हजार रुपये दे दिया। फरवरी में जब वह बैंक गए तो पता चला उनका बैंक खाता खाली हो चुका है। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजाबाजार चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने जांच शुरू की तो पता चला एटीएम जालसाज दोनों युवक प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मंढरा मऊ के निवासी हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार जेल बेज दिया। जालसाजों ने अपना नाम राजेश यादव एवं अनिल यादव निवासी मंढरामऊं थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें