फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उत्कृष्ट खेती के लिए दो किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उद्यान विभाग के स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन बुधवार देर शाम को वाराणसी में किया गया। इसमें जौनपुर के उद्यान विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह व प्रगतिशील कृषक अनिल कुमार यादव को सम्मानित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर सीमा सिंह राणा ने बताया कि प्रथम मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी वर्ष 2025 का आयोजन गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाटा वाराणसी में किया गया। इसमें वाराणसी, आजमगढ़, विंध्याचल मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व कृषक मौजूद रहे। उद्घाटन मुख्य अतिथि उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में जौनपुर के उद्यान विभाग में उत्कृष्ट विभागीय कार्य के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह व प्रगतिशील कृषक अनिल कुमार यादव को सम्मानित किया गया। अनिल कुमार यादव ने आम के 138 प्रजातियों, अमरूद की विभिन्न प्रजातियों. चीकू, सेब, फालसा लीची के साथ ही विभिन्न प्रकार के मसालों की बागवानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें