फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो की मौत 

Tue, 26 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के अलग अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार मड़ियाहूं कस्बे के सादीगंज मोहल्ला निवासी मंजू लाल सदर तहसील में सफाई कर्मचारी था। वह सोमवार को भी साइकल से ड्यूटी पर जा रहा था।

सुइथाकला के पास पहुंचा था तभी ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मौके  पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल की अध्यक्षता में शोकसभा की गई।
विज्ञापन


लोगों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार धर्मापुर बाजार निवासी अभिमन्यु यादव (21) बाजार में सड़क पार कर रहा था तभी चारपहिया वाहन की चपेट में आ गया।परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें