फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच बिजली और दीवार गिरने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेनी कगांव/सुइथाकलां। जिले के विथिन्न इलाकों में बारिश के दौरान बिजली गिरने और कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो महिलाओं की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरेरी कगांव संवाददाता के अनुसार गांव निवासी सुमित्रा (34) बारिश के दौरान छाता लगाकर कहीं निकली थीं। इसी समय तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरनी से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार के लोग उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को दी। सूचना पर हल्का के लेखपाल बुद्धसेन व कानूनगो लाल बहादुर सरोज मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी लेने के बाद कागजाती कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

सुइथाकलां संवाददाता के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह (रकबा) पुरवे में बुधवार की रात के समय बारिश के चलते राममूरत राजभर का कच्चा मकान ढह गया। घर में भोजन बना रही उसकी पत्नी मीना(40) मलबे में दब गई। मकान ढहने कि सूचना पर पहुंचे लोग जब तक मलबा हटाकर उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें