फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/बरसठी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

मछलीशहर नगर के सादीगंज दक्षिणी मोहल्ले से बुधवार की रात गुजर रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बरामदे में घुस गई। जिससे बरामदे में सो रहे हरिश्चंद्र गौतम (45), वेदा देवी (40) व कुसुम (20) पुत्री हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचनापर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने वेदा देवी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर समेत वाहन को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुट गई है। इसी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव के पास बृहस्पतिवार को बाइक की आमने - सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार पराहित निवासी जयप्रकाश पटेल (45) और राजबहादुर (30) तथा दूसरे बाइक पर सवार शमसेर (17), चांदबाबू (18) और लकी (15) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जयप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समस रास्ते में जयप्रकाश की मौत हो गई। बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पल्टूपुर मोड़ पर बुधवार की रात बाकि और बोलोरो में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तेजगढ़ गांव निवासी विजय कुमार मौर्य (55) की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें