फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज/गौराबादशाहपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। शाहगंज में एक फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर करंट की चपेट में आ गया। जबकि गौराबादशाहपुर में बहन के घर आए युवक की करंट से जान चली गई।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी मुकेश श्रीवास्तव (45) पुत्र गिरीश चंद्र सुरिस गांव स्थित एल्यूमिनियम सामान बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रोज की भांति शुक्रवार की सुबह वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान टीनशेड में लगे बिजली के तार की चपेट आ गया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। उधर, चंदौली जिले के मुगलसराय नई बस्ती निवासी पंकज शर्मा (28) अपनी बहन की ससुराल गौरा गांव निवासी देवानंद शर्मा के घर आया था। रात में मोबाइल का चार्जर प्लग में लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पंकज एक बच्चे का पिता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें