फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो दिन बाद रामघाट के पास नदी में किनारे पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
शव मिलने के बाद सरसौड़ा गांव में रोते-बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव के पास रक्षाबंधन के दिन मां के साथ ननिहाल गए महेश कन्नौजिया (23) ने नदी में छलांग लगा दी थी। दो दिन बाद सोमवार को सुबह उसका शव लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामघाट के पास नदी के किनारे मिला।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सरसौड़ा गांव निवासी महेश कन्नौजिया (23) पुत्र हरी लाल बीते 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव अपनी मां के साथ राखी बंधवाने के लिए ननिहाल गया था। दोपहर में बसीरपुर रेलवे पुल के पास टहलते हुए गया और अचानक पुल के पास से नदी में छलांग लगा दी। जफराबाद थाने की पुलिस ने उसकी तलाश कराई लेकिन बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चला। दो दिन बाद सोमवार को सुबह करीब 10 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामघाट के पास नदी में किनारे पानी में उतराया शव मिला। उसके शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार वालों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें