फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तालाब में फिसल कर गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत, दोनों खेत से लौट रहे थे

Sun, 17 Jul 2022 04:24 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर के मरही गांव में रविवार दोपहर तालाब में फिसल कर गिरने से दो चचेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। एक साथ दो चचेरे भाइयों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के मरही गांव में रविवार दोपहर तालाब में हाथ-पैर धोते समय फिसल कर गिरने से दो चचेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद परिजनों का करुण क्रंदन देखकर पूरे गांव के लोग गमगीन नजर आए। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जलालपुर थाना क्षेत्र के मरही गांव निवासी राजेंद्र और महेंद्र राजभर सगे भाई हैं। इनके खेत में धान की रोपाई रविवार को हो रही थी। 12 वर्षीय अमन पुत्र राजेंद्र राजभर और 10 वर्षीय आर्यन पुत्र महेंद्र राजभर और उसका छोटा भाई आर्यन भी खेत गया था। थोड़ी देर बाद तीनों घर लौटने लगे। उनके पैर में कीचड़ लग गया था, जिसे साफ करने के लिए घर से 400 मीटर पहले मछली पालन के लिए खोदे गए तालाब के पास गए।

एक को बचाने में गई दूसरे की जान
इस दौरान आर्यन फिसल कर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए अमन तालाब में कूद गया लेकिन वो भी डूबने लगा। उधर दोनों को डूबता देख तालाब के किनारे पर खड़ा आकाश शोर मचाते हुए घर पहुंचा और लोगों को जानकारी दी।

विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन दोनों को निकाला लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। बाबतपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दोनों को लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिय गया। एक साथ दो चचेरे भाइयों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं। तीन भाइयों में अमन सबसे बड़ा था। वही दो भाइयों में आर्यन सबसे छोटा था। सीओ केराकत गौरव शर्मा ने कहा कि हादसे की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पंचनामा भरकर शव को लौटा दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें