फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी पड़ी महंगी, बदलापुर सीएचसी के दो संविदाकर्मी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर (जौनपुर)। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात दो संविदाकर्मियों को सेवा से मुक्त कर दिया है। मामला तब तूल पकड़ा, जब सीएचसी में तैनात स्वीपर/चौकीदार अमरजीत गौतम और वार्ड बॉय कुलदीप गौतम का नशे की हालत में अमर्यादित टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना से हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य रामकृष्ण उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध और अधीक्षक के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन के बाद सीएमओ डॉ. प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समिति गठित की थी। सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों कर्मियों के खिलाफ दोष सिद्ध पाए जाने पर उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें