इसकी जानकारी परिवार को हुई तो वे सब्जी मंडी में दूसरे समुदाय के व्यवसायी के घर पूछताछ करने पहुंच गए। जहां किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों समुदायों से सरजू देवी(70), ऋषभ(26), सरवर राइन(40), मो. इदरीश(67), रोहित भोज्यवाल(21), राजा(19) और सरिता देवी(35) घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरिता देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस घटना में मौके पर गए आरएसएस के नगर प्रचारक ऋषभ को चोट लगने की जानकारी होने पर स्वयंसेवक भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के बाद बाजार को बंद करवा दिया। एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ अतर सिंह फोर्स के साथ बाजार में गश्त करते रहे।