फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गेहूं की कटाई में व्यस्त थे परिजन, घर लौटने पर मिली लाशें

विज्ञापन
मछलीशहर, तालाब में डूबे मृतक मोनू उर्फ सत्यम की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई, जहां तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और शोक के कारण किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। मोनू उर्फ सत्यम (12 वर्ष) और उमंग (9 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बिना बताए गांव के तालाब में नहाने चले गए थे। घर के सदस्य गेहूं की कटाई के लिए खेतों में थे, इसलिए किसी का ध्यान बच्चों पर नहीं गया। शाम को जब परिजन काम से लौटे और बच्चे घर नहीं मिले, तो खोजबीन शुरू हुई। घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब में दोनों के शव उतराए मिले। ग्रामीणों के अनुसार, नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक सत्यम के पिता लालबहादुर दिल्ली में और उमंग के पिता मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना की खबर मिलते ही दोनों बदहवास होकर घर के लिए रवाना हो गए हैं। सत्यम कक्षा 4 का छात्र था और अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, जबकि उमंग कक्षा 7 में पढ़ता था और अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनीत राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और बुधवार को सुबह उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची माताओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा, जिसे देख हर आंख नम हो गई।

मछलीशहर, तालाब में डूबे मृतक मोनू उर्फ सत्यम की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें