फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो बसें खराब निकलीं, तीसरी से भेजा गया छत्तीसगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर में हादसे के बाद सुरक्षित बचे श्रद्धालुओं को पुलिस लाइन के बहुद्देशीय हाल में रोका गया था। जिला अस्पताल जाने के बाद जिलाधिकारी दिनेश चंद ने पुलिस लाइन भी पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं छत्तीसगढ़ के उनके जिले तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

जो बस आई उसके ब्रेक में दिक्कत थी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों को उसमें से उतार दिया और एआरटीओ पर नाराजगी जताई। तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई गई। दूसरी बस जब आई तो उसका टायर खराब निकला। इसके बाद डीएम ने फोन निकाला और आरटीओ पर भड़क गए। तीसरी बस की व्यवस्था हुई और उसके बाद 39 श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ भेजा गया। वहीं पहली और दूसरी बस को 15 दिन के लिए सीज करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें