मछलीशहर। क्षेत्र के टेकारडीह गांव में सोमवार की देर शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो भैंस की मौत हो गई। गांव निवासी रावती देवी पत्नी मुन्ना प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने दो भैंस पाल रखा था। सोमवार की शाम भैंस सीवान में चर रही थी। इसी दौरान बारिश शुरु हो गई। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से उसकी दो भैंस की मौत हो गई। भैंस की कीमत करीब 85 हजार बताई जा रही है। पशु पालक ने राजस्व विभाग को सूचना देते हुए मुआवजा देने की मांग की है।