फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, गए जेल

विज्ञापन
26- गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सरसौड़ा गांव में रविवार को हुई मारपीट में युवक की मौत के बाद मौके पर ज? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सरसौड़ा रामपुर गांव में रविवार को दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो उरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस पर तीन अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। बता दें कि सरसौड़ा रामपुर गांव में एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया था। इसमें एक युवक सिराज की मौत हो गई थी। पांच अन्य लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने मौके से दूसरे पक्ष से दो भाइयों शाहिद और जाहिद को पकड़ा था। घटना के बाद देर शाम एसपी अशोक कुमार, एएसपी सिटी संजय कुमार और सीओ केराकत आजय श्रीवास्तव ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया था। गांव में तनाव को देखते हुए आरोपी के घर पुलिस तैनात है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, दोपहर में पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। उनका कहना है कि पुलिस तीन अन्य आरोपियों को बचा रही है। हत्या के इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसपी ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बाबत एसओ रामबहादुर चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जाहिद और शाहिद पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें