मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के भुसेहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम को दो आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। भुसेहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की शुक्रवार की रात गौरही महादेव बाजार में शराब ठेके के पास हुए विवाद में उसकी ईट से कूच कर हत्या कर दी गई थी,जिसमें नामजद तीन आरोपियों में से दो आरोपी सगे भाई जयप्रकाश यादव व विकास यादव को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने हमराहियों के साथ मडि़याहूं रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशान देही पर हत्या में प्रयोग हुए ईट को भी बरामद कर लिया। आरोपी जयप्रकाश के विरुद्ध थाना रामपुर में हत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया, जबकि अभी भी एक आरोपी भुसेहरा गांव निवासी उधव यादव पुलिस की पकड़ से दूर है। कोतवाल अवशेष सिंह ने बताया कि मामले में तीन आरोपी में से दो आरोपी सगे भाई को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है, जबकि अभी एक आरोपी उधव यादव पकड़ से दूर है।