फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नामांकन के पहले दिन भाजपा के दो उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन दोनों लोकसभा सीट जौनपुर व मछलीशहर के भाजपा उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट में डीएम व सीआरओ कोर्ट में नामांकन किया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी श्रीकला समेत 19 उम्मीदवारों के लिए कुल 36 पर्चे खरीदे गए। नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


73-जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने शुभ मुहूर्त में 12.04 बजे चार सेट में अपना नामांकन किया। इस दौरान प्रस्तावक के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी रही। नामांकन के बाद कृपाशंकर सिंह बीआरपी जनसभा स्थित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

74-मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के नामांकन के प्रथम दिन बीजेपी उम्मीदवार भोलानाथ सरोज (बीपी सरोज) ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुंगराबादशाहपुर की मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल रहे। जौनपुर लोकसभा सीट के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार श्री कला सिंह द्वारा दो सेट में, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा दो सेट में समेत 10 उम्मीदवारों के लिए 16 पर्चे लिए गए। मछलीशहर लोकसभा सीट के लिए बसपा उम्मीदवार कैलाशनाथ पाल द्वारा दो सेट में, सपा उम्मीदवार इंदु प्रकाश सिंह तीन सेट में समेत नौ उम्मीदवारों के लिए 20 पर्चे खरीदे गए। जौनपुर में नामांकन के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र कुमार मांदड़, एआरओ पवन कुमार सिंह व मछलीशहर में रिटर्निंग ऑफिसर साईं तेजा सीलम, एआरओ सुनील कुमार भारती रहे।
विज्ञापन


दोनों ही प्रत्याशियों के वाहन नामांकन 100 मीटर पहले ही रोक दिए गए। भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह को वाई श्रेणी सुरक्षा मिलने के चलते इनका वाहन मुख्य गेट तक जा पहुंचा था। सुरक्षा के मद्देनजर एक उम्मीदवार के साथ पांच लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई। इस दौरान मुख्य गेट पर एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके चौबे, खुटहन थानाध्यक्ष संजय वर्मा रहे।

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लगा रहा जाम
जौनपुर। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ और बीआरपी मैदान में जनसभा के चलते शहर में जाम लग गया। नामांकन को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया था। इसके बावजूद प्रमुख मार्ग सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जाम की जद में रहे।भाजपा के दोनों प्रत्याशियों के नामांकन स्थल जाने से पहले ही समर्थकों की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई थी। वहीं नामांकन के बाद भाजपा समर्थक जनसभा के लिए बीआरपी मैदान पहुंचे। इससे जाम लगा रहा। जनसभा खत्म होने के आधे घंटे बाद तक जाम की जद में रहने वाली प्रमुख सड़कों में वाजिदपुर से जेसिस चौराहा, जेसिस से ओलंदगंज, जेसिस से कलेक्ट्रेट, कलेक्ट्रेट से लाइन बाजार, वाजिदपुर से पालिटेक्निक सड़क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें