फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में नौ हजार रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर बाजार के पास से पुलिस ने करीब नौ हजार रुपये के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से अवैध नोट छापने के सामान भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों का भी नाम बताया। पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ मुन्नाराम धुसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमरुद्दीनपुर बाजार के पास घेरेबंदी कर दो बाइक सवारों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 500 रुपये के सोलह, 200 रुपये का एक, 100 रुपये का छह, 50 रुपये के तीन व 10 रुपये का एक जाली नोट मिला। नोट पर लगने वाली मुहर, प्रिंटर, कंप्यूटर समेत बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह जाली नोट छापकर बाजार में चलाते हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान शुभम सेठ उर्फ बच्चा निवासी भंडरिया टोला थाना मड़ियाहूं और राजकुमार गौड़ निवासी नयेपुर बचौरा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। उनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें