फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

Wed, 07 Feb 2024 09:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश और गो तस्कर को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश पर विभिन्न जिलों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
जौनपुर में मुठभेड़ में घायल गो तस्कर अली हुसैन उर्फ अमन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में मंगलवार की रात अलग-अलग जगह मुठभेड़ हुई। इसमें 25 हजार का इनामी बदमाश और गो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर संजय वर्मा मंगलवार की रात भ्रमण पर थे। नीभापुर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस को देख बदमाशों ने गोली चला दी।

विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अली हुसैन उर्फ अमन (32) निवासी नरगहना, थाना पंवारा घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, मोबाइल और 17 हजार रुपये बरामद किए। उसका साथी भाग गया। वहीं, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार रुपये के इनामी दिनेश कुमार सोनकर निवासी मझगंवाकला थाना जलालपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

लालपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने सूचना पर असबरनपुर पुलिया अंडरपास के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार जौनपुर की तरफ भागने लगा। मुठभेड़ में पुलिस ने इनामी दिनेश को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से असलहा बरामद किया। उस पर विभिन्न जिलों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें