फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनुराग हत्याकांड में दरोगा समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीरुद्दीनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के आरोपी दारोगा समेत दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस में बतौर एसआई मेरठ में तैनात रमेश के भाई राजेश यादव और सूरज यादव को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी लालता यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण के छह आरोपियों में से अब तक रमेश, लालता, सूरज और राजेश की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि शशांक और लालमोहन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। लाल मोहन सफाईकर्मी है, जिसे शनिवार को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को घटना के मुख्य अभियुक्त रमेश यादव और उसके चचेरे भाई सूरज यादव को पुलिस ने लखनऊ के अलीगंज थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पाया। दोनों ने कबीरुद्दीनपुर गांव में एक दिन पूर्व हुई घटना में संलिप्त होने की बात कबूल की। अलीगंज पुलिस की सूचना पर गौराबादशाहपुर पुलिस लखनऊ पहुंची और दोनों आरोपियों को जौनपुर लेकर आई। शुक्रवार को दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें