फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से रंगदारी वसूल करने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलांव बाजार में आए दिन व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी वसूल करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ केराकत शुभम टोडी ने बताया कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटियारी निवासी रोहित यादव व बड़वारे निवासी मोहित यादव को कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने पुलिस बल के साथ सुबह देवकली बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ केराकत कोतवाली में मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के मामले केस दर्ज हैं। अभी हाल ही में बेलांव बाजार में दो व्यापारियों को धमका कर रंगदारी व मुर्गा मांग रहे थे। न देने पर दोनों व्यापारियों को मारा पीटा था तथा दुकान में तोड़ फोड़ भी की गई थी। जिसको लेकर व्यापार मंडल बेलांव अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बेलांव बाजार बंद कर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें