मछलीशहर। दुकान पर फोन खरीदने आए युवक शनिवार को मोबाइल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मछलीशहर के चुंगी चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर दो युवक मोबाइल लेने आए। दोनों मोबाइल देख रहे थे कि एक अपनी बाइक के पास पहुंच गया और दूसरा हाथ में मोबाइल लिए हुए स्टार्ट बाइक पर बैठ कर भाग गया। दुकानदार ने शोर मचाते हुए दौड़ाया लेकिन दोनों भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने सीसीटीवी फुटेज को देखकर जांच करानी शुरू की। अचानक उनको दोनों युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोबाइल फोन के साथ दो युवकों हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।