फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो बीघे गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें दो बीघा से अधिक की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसमें सबसे बड़ा नुकसान सिंगरामऊ क्षेत्र के करनपुर गांव में हुआ, जहां 1.5 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में भी अज्ञात कारण के आग लगने से 12 बिस्वा गेहूं की फसल में राख हो गई। तिघरा गांव निवासी दयाराम यादव के लगभग पांच बिस्वा व सिकंदर यादव के 12 बिस्वा गेंहू के खेत में आग लगी है। ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वहीं, त्रिकौलिया गांव निवासी बिंदु यादव के खेत में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुंए उठता देख आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। पास में लगी मशीन से पानी चलाकर आग बुझाई गई। संयोग अच्छा था कि आग फैलने से पहले उस पर काबू पा लिया गया। इतनी देर में करीब दो बिस्वा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें