बदलापुर पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को 55 हजार 500 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच मोबाईल, तीन सिम, पांच एटीएम कार्ड व बरामद हुए।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम व स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव के साथ मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार रात साढ़े दस बजे सरोखनपुर अंडर पास सर्विस रोड के पास से विवेक कुमार मिश्रा निवासी नाभीपुर सिंगरामऊ व पवन कुमार पाण्डेय निवासी अनुसार सिंगरामऊ को आनलाईन धोखाधड़ी से संबंधित सामान के साथ गिरफ्तार किया। संवाद