खेतासराय। क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में 11 मई को अनुसूचित जाति बस्ती में मिट्टी पाटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल नंदलाल की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि गांव के एक पक्ष फूल चंद व दूसरे पक्ष के नंदलाल के बीच मिट्टी पाटने को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें नंदलाल (80) पुत्र लवटू राम की इलाज के दौरान 28 मई को जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। हालांकि नंदलाल ने घायल होने के बाद ही पुलिस को तहरीर दी थी। प्रकरण में पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। नंदलाल की मृत्यु के बाद मामले में धारा बढ़ा दी गई थी। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया की मंगलवार को क्षेत्र के जैगहां बाजार से नामजद आरोपियों में से फूलचंद पुत्र सालिक राम निवासी मुस्तफाबाद, ओमप्रकाश पुत्र हरिलाल निवासी मुस्तफाबाद को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।