फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटकी फोड़ने के दौरान बीस फीट उंचाई से गिरा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटहर गांव मे शनिवार की शाम आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में मटकी फोडने के दौरान बीस फीट की ऊंचाई से गिरे किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भटहर गंव में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। अलग अलग टीम बारी बारी से मटकी फोडने का प्रयास कर रहे थे। भटहर गांव की ही एक टीम में शामिल इसी गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सरोज का बेटा अंकित (16) भी शामिल था। नीचे गांव के नौजवान गोला बनाकर एक के ऊपर एक कर के खड़े थे। सबसे ऊपर अंकित था जिसे मटकी फोडनी थी। वह मटकी फोडने का प्रयास कर रहा था तभी असंतुलित होकर वह बीस फीट की उंचाई से नीचे गिर पड़ा। इतनें में कई और युवक उंचाई से उसके ऊपर गिर पड़े जिससे उसक सीने में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। परिजन और आस पास के लोगों की मदद से उसे एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बाद में उसे इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृत किशोर तीन भाइयो में सबसे छोटा था। वह सीता देवी आदर्श इण्टर कालेज अगहुआ मे हाईस्कूल का छात्र था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें