शीतला चौकिया धाम में मंगलवार को शनिदेव की मूर्ति स्थापना से पहले गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में शनि देव की प्रतिमा नहीं होने से लोग शनि देव से परेशान थे। पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष लल्लू पंडा के बेटे संजीव पंडा को किसी ब्राह्मण ने बताया कि शनिदेव की स्थापना कर सारा दुख दूर किया जा सकता है। मंगलवार को संजीव ने अपनी पत्नी अंजू के साथ सिर पर शनिदेव की मूर्ति लेकर गाजे बाजे के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए माता के दरबार में चरण स्पर्श किया। इसके बाद ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पुराने हनुमान मंदिर बास देव बाबा के पास चबूतरे पर स्थापित किया गया।