फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर ने दस दिन मे साइकिल से नाप दी 1650 किमी की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। लॉकडाउन के चलते महानगरों में फंसे लोग रोज नए नए कीर्तिमान बना रहे हैं। अब 50 साल के एक ट्रक ड्राइवर ने गुजरात के वापी शहर से साइकिल पर सवार होकर घर पहुंचने का रिकार्ड बनाया है। उसने 10 दिनों में 1650 किलोमीटर की दूरी साइकिल से नाप दी। गांव पहुंचने पर गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के भोगीपुर गांव के विमल तिवारी (50) लगातार 10 दिनों तक साइकिल चलाकर गुजरात के वापी शहर से जौनपुर तक का लंबा सफर तय किया। वह तीन मई को सुबह वापी से साइकिल से घर के लिए निकले थे। दसवें दिन वह अपने गांव भोगीपुर सेमरी पहुंचे। विमल तिवारी ने बताया कि बहुत परेशान होने के बाद भी जब हमें कोई साधन नहीं मिला तो अपनी साइकिल लिया उसपर खाने पीने का भी सामान लिया और निकल लिया। उनके साथ 7 और थे जिन्हें आजमगढ़ जाना था । विमल तिवारी ने बताया कि सुबह 11 बजे साइकिल खड़ी कर हम सभी खाना बनाकर खा पीकर आराम करते थे शाम 5 बजे पुन: अपने गांव के लिए यात्रा प्रारंभ करते थे। देर रात तक साइकिल चलाते थे। उन्हें घर पहुंचते ही जन कल्याण सेवा संघ ने उनका आत्म विश्वास बढ़ाते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें