केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली निवासी पंचम यादव (49) पुत्र स्व. नरोत्तम यादव रविवार की रात जौनपुर से किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि घर के पास सड़क पार करते समय जौनपुर की तरफ से तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक केराकत ने बताया कि ट्रक पकड़ लिया गया हैं व मृतक के चचेरे भाई रामसेवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।