फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक पर खराब हुआ ट्रक, रोकी गई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा बच गया। हुआ यूं कि रेलवे क्रासिंग पर सीमेंट से लदा ट्रक खराब गया। इसी बीच शटल एक्सप्रेस के आने वाली थी। गेटमैन ने सक्रियता दिखाते हुए रेड सिग्नल देकर ट्रेन को रोकवा दिया। करीब आधा घंटा बाद जेसीबी से ट्रक को हटाया गया तब ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। वाराणसी से लखनऊ जा रही शटल एक्सप्रेस सुबह 7:15 बजे जफराबाद स्टेशन से जौनपुर सिटी के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन के आने का समय होने पर जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक गेटमैन बंद करने जा रहा था। इसी दौरान क्रासिंग से गुजर रहा सीमेंट लदा ट्रक ट्रैक पर खराब हो गया। गेटमैन ने तत्काल रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी और रेड सिग्नल व लाल झंडी लगाकर ट्रेन को रोक दिया। कुछ ही देर में आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रक को ट्रैक से हटाने की काफी मशक्कत की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी बुलाकर ट्रक को हटाया गया, तब ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। आरपीएफ प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय शार्ट सर्किट के कारण ट्रक बंद हो गया था। इसके चलते वाराणसी से लखनऊ जा रही शटल एक्सप्रेस को 7:11 से 7:35 तक रोकना पड़ा। मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें