मुंगराबादशाहपुर। भैरोपुर गांव स्थित पुलिया पर आराम कर रहे ट्राली चालक की नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरैयाडीह निवासी मनी सरोज (40) भैरोपुर गांव ट्राली चलाकर आया और गांव के ही एक पुलिया पर आराम करने लगा। सोते-सोते वह पुलिया से नीचे नाले में गिर गया. नाले की गहराई अधिक होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। घायलावस्था में उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मनी सरोज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।