फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोचन, रायगंज, भाऊपुर नहर मार्ग होगा चौड़ा : श्रीकला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसाव गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह के आवास पर बुधवार को देर शाम आयोजित स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रधान और बीसीसी सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने कहा कि यह जिले का अंतिम गांव है। इस गांव के लोगों द्वारा किए गए स्वागत को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। चेयरमैन बनने के बाद पहला स्वागत समारोह है। इसलिए पहला विकास कार्य यहीं से शुरू करने का संकल्प लेती हूं। इसके तहत त्रिलोचन, रायगंज, भाऊपुर मार्ग का मरम्मत व चौड़ीकरण कराया जाएगा। हम सब लोग मिलकर जिले का सर्वांगीण विकास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदस्यों व जनता के सहयोग से पांच साल के कार्यकाल में ग्रामीण इलाके के विकास को ऊंचाई तक ले जाऊंगी। किसी को भी किसी प्रकार की समस्या हो तो सीधे मुझे अवगत कराए। आप सभी का इसी तरह से सहयोग मिलता रहेगा तो जौनपुर को मॉडल जिला बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने कहा कि हम सब किसान परिवार से हैं। सब कुछ होते हुए भी सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण अंचल तक समुचित ढंग से नहीं पहुंच पाता है। जिसका उदाहरण आपने स्वयं देखा कि त्रिलोचन, रायगंज भाऊपुर मार्ग की क्या हालत हो गई है। संजीव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु, श्रुति कीर्ति सिंह, पवन गुप्ता, अमित सिंह, राजमन, रीता पटेल, पप्पू माली, रंजना सिंह, वंश गोपाल सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. निपेन्द्र सिंह, डॉ. राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें