फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जन्मभूमि से कर्म भूमि तक निकली यात्रा का त्रिलोचन महादेव में स्वागत

विज्ञापन
जन्मभूमि से कर्मभूमि तक निकाली बाइक यात्रा का त्रिलोचन महादेव में स्वागत करते पूर्व ब्लाक प्रमु
विज्ञापन
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर में मंगलवार को जन्म भूमि से कर्म भूमि तक निकाली गई बाइक यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का पूर्व प्रमुख संदीप सिंह के नेतृत्व में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने अभिनंदन किया। यात्रा के त्रिलोचन महादेव पहुंचते ही पूरा इलाका हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। धार्मिक बाइक यात्रा में शामिल कलश का दर्शन-पूजन किया गया। पूर्व प्रमुख संदीप सिंह ने कहा कि जन्म भूमि से कर्म भूमि को जोड़ने वाली यह यात्रा आपसी भाईचारे, संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत करने का एक अनूठा माध्यम है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व विधायक जफराबाद डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह, रणविजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें