फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 38.68 करोड़ से त्रिकौलिया-अखंडनगर मार्ग होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में दशकों से जर्जर त्रिकौलिया-अखंडनगर मार्ग का दिन अब जल्द बदलेगा। इसके लिए शासन की ओर से 38 करोड़ 68 लाख 96 हजार बजट की स्वीकृति मिल गई है। जिसकी पहली किस्त नौ करोड़ 45 लाख आठ हजार रूपये जारी कर दिया गया है। यह मार्ग प्रयागराज-अयोध्या मार्ग को जोड़ती है। प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


त्रिकौलिया-अखंडनगर सड़क चौड़ी होगी और उसे सुधारा जाएगा। यह सड़क प्रयागराज-अयोध्या मार्ग को जोड़ती है। इस सड़क पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों को आवागमन होता है। बीते दो साल से यह मार्ग बदहाल है। हालांकि कई बार गड्ढा मुक्त भी किया गया, लेकिन कुछ ही दिन बाद ही स्थिति जस के तस हो जाती है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
बीते माह इस 24 किलोमीटर सड़क को चिह्नित कर लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण में कुल 38 करोड़ 68 लाख 96 हजार खर्च किया जाएगा। जिसकी किस्त 9 करोड़ 45 लाख 8 हजार की धनराशि जारी कर दिया गया है। टेड़र प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

..........................
इनसेट
20 हजार लोगों की राह होगी आसान
त्रिकौलिया-अखंडनगर मार्ग संसार पट्टी, असैथा, ग़ैरवाह, गुड़बड़ी, अतरडीहा, बरौत, सरायमोहिउद्दीनपुर, जमुनिया, बिशुनपुर, सौरैया होते हुए प्रयागराज-अयोध्या मार्ग को जोड़ती है। महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में इस मार्ग से लोगों का आवागमन होता है। सड़क बदहाल होने से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को हादसों का डर बना रहता है। कायाकल्प होने के बाद 20 हजार से अधिक लोगों का राह आसान हो जाएगा।
..........................
वर्जन
त्रिकौलिया-अखंडनगर सड़क को चौड़ीकरण एवं सुदृड़ीकरण के तहत सुधारी जाएगी। जिसमें 38 करोड़ 68 लाख 96 हजार खर्च किया जाएगा। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें