फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.30 लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को झंडा वितरित कर किया। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है। जनपद में लगभग 8.30 लाख झंडे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देश दिया कि अमृत सरोवर, पंचायत भवनों सहित सार्वजनिक भवनों पर झंडा लगाया जाएगा। सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिया कि उनके कार्यालयों पर झंडा लगाया जाए। चौराहों को तिरंगा लाइट से सजाया जाए। स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें