मुंगराबादशाहपुर। शहादत दिवस पर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कैडरों ने अमर शहीद लालबहादुर स्मारक स्थल पर चार महापुरुषों का शहादत दिवस मनाया। उन्हें श्रंद्धांजलि दी गई। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि जौनपुर जिले के 4 जवान धनियामऊ पुल तोड़ रहे थे। अंग्रेज भारती क्रांतिकारी नहीं माने। क्रांतिकारी अंग्रेजों से भिड़ गए।
जिसमें जमीदार सिंह, रामआधार,रामपदारथ, रामनिहोर अंग्रेजों के गोलियों से शहीद हो गए। अमर शहीद जमीदार सिंह की विधवा प्रभु देवी अपना जीवन अपने इकलौते बेटे क्रांति प्रताप सिंह जो जय हिंद इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक के साथ बिता दिया। शहीद अमर बलिदानियों को युवा पीढ़ी भूलती जा रही है। उनके विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर डॉ. धरम सिंह, अजय सिंह, मनु, अर्चना मनोज, जयलाल, बिट्टू, सरोज आदि मौजूद रहे।
शहादत दिवस पर धनियामऊ पुल कांड के शहीदों को किया नमन
बक्शा। धनियामऊ पुल कांड के शहीदों के शहादत दिवस पर रविवार को शहीद स्मारक पर लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 16 अगस्त 1942 को धनियामऊ पुल तोड़ने के दौरान अंग्रेजों की गोली से जमींदार सिंह, रामपदारथ चौहान, रामनिहोर कहार, रामानंद रघुराई शहीद हो गए थे।
शहीद स्तंभ पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, समाजसेवी अशोक सिंह, ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, विवेक सिंह राजा, राजेश सिंह, जयशंकर दूबे, सत्यवीर सिंह, डॉ. मनोज सिंह सोमवंशी, देवराज पाण्डेय, चन्द्रभान सिंह, इंद्रमणि दूबे, शहीद जमीदार सिंह के प्रपौत्र डॉ. प्रभात विक्रम सिंह आदि पुष्प अर्पित किए।