फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस के मौके पर भगत सिंह पार्क में माल्यपर्ण कर नमन करते कांग्रेस नेता। सं? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में देश के नाम शहीद होने वाले क्रांतिकारियों का शहीद दिवस मनाया गया। सब्जी मंडी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता देवब्रत मिश्रा ने कहा कि देश सेवा ही कर्म होना चाहिए और वही धर्म भी, लेकिन भाजपा सरकार देश को बेचने पर लगी हुई है। आज हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि भाजपा की मोदी सरकार के जनविरोधी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। शहीदों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर विशाल सिंह हुकुम, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संदीप सोनकर, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित राय, निसार इलाही, लौह गुप्ता, सिकंदर यादव, बबलू गुप्ता, प्रेम चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें