जौनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान कोतवाली तिराहे पर स्थित इंदिरा स्मृति स्थल पर उन्हें याद किया गया और नारे लगाए गए।
मडियाहू में 31 अक्टुबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर कोतवाली तिराहे पर स्थित इंदिरा स्मृति स्थल में श्रीमती इंदिरा जी की प्रतिमा पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ आर सी पांडे ने साथियों के साथ माल्यार्पण कर नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
डॉ पांडेय ने श्रीमती गांधी को आधुनिक भारत के कृषि,रक्षा, आयुध और विदेश नीतियों के नीव की निर्मात्री और पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश का निर्माण करवा कर दुनिया के भूगोल को बदलने वाली लौह महिला बताया।