फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में ग्रेपलिंग और ताइक्वांडों के लिए हुआ ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय ग्रेपलिंग एवं ताइक्वाड़ों महिला और पुरुष का ट्रायल लिया गया। अंतर महाविद्यालयीय ग्रेपलिंग महिला और पुरुष के ट्रायल में कुल नौ महाविद्यालय के खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 39 पुरुष एवं 11 महिला खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। ताइक्वाड़ो महिला और पुरुष के ट्रायल में कुल 11 महाविद्यालय के खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 18 पुरुष तथा छह महिला खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर खेलकूद परिषद के संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में रजनीश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, विजय प्रकाश, भानु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें