उड़ी में सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। लोगों ने इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत कहा है और उसे सबक सिखाने की बात कही। जबकि एबीवीपी ने पाकिस्तान का झंडा फूंक कर विरोध जताते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया है। वहीं जगह-जगह कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने टीडी कॉलेज इकाई के संयोजक विशाल सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर टीडी कालेज गेट पर आतंकवादी संगठनों का पुतले और पाकिस्तानी झंडे को फूंककर विरोध जताया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।
इस मौके पर ऋषिके श श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह टोनी, सचिन तिवारी, सरदार सुखविंदर सिंह, गौरव, शिवांस दुबे, धरम सिंह, विवेक, रिशु, अंकित, दुर्गेश, विशाल, अमित चौबे, आदि मौजूद थे। नौजवान छात्र संगठन ने भी जिला मुख्यालय पर पाकिस्तान के झंडे को जलाकर विरोध जताया। महासचिव सद्दाम हुसैन ने कहा कि आंतकवाद के खिलाफ किसी भी कार्यवाही में नौजवान छात्र संगठन बढ़ चढ़कार हिस्सा लेगा। इस मौके पर अंगद सिंह, राहुल, गालिब सिद्दकी, ओमकार श्रीवास्तव, दानियाल शेख, शुभम चौबे, अंकुर पाठक, जावेद अजीम आदि के साथ ही काफी लोग मौजूद रहे।
उधर, टीडी कालेज में प्राचार्य डा. माधुरी सिंह की अध्यक्षता में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डा. आलोक सिंह, डा. दिग्विजय सिंह, डा. अजय कुमार दुबे, डा. जितेंद्र सिंह, डा. एके चतुर्वेदी, डा. पीएल टाम्टा, डा. डीबी मिश्र, डा. वीके त्रिपाठी आदि मौजूद थे। शहकारी इंटर कालेज मिहरावां में डा. प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में शहीद राजेश सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजेश सिंह, ओपी सिंह, शिवशंकर यादव, विनय सिंह, विनोद सिंह, अजय सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। जेसीआई के अध्यक्ष विवेक सेट्ठी की अध्यक्षता में नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। शहीद हुए 18 सैनिको को श्रद्धंजलि दी।
शाहगंज: आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में जेसीआई सिटी ने कैंडिल मार्च निकाला। जो केशव नगर मोहल्ला स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर से श्ुारू होकर जेसीज चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर सभा में तब्दील हुआ। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनोज पांडेय, संजय गुप्त,विजय शंकर पांडेय, प्रदीप जायसवाल, पप्पू पंडित, रवींद्र दुबे आदि मौजूद थे।
जलालपुर: त्रिलोचन महादेव बाजार में व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों मकरा चौराहे पर पाक विरोधी नारेबाजी कर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूं का। इस मौके पर रमेश चन्द्र यादव, चन्दन सेठ, गणेश चौहान, हिमान्चल मिश्र, रामचन्दर सिंह, सचिन सेठ, मुस्तफा अली, गोपाल अग्रहरी, विनय वर्मा, रितेश सिंह, सदीप अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार, में अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में चौराहे पर प्रदर्शन किया गया और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। अमित यादव, मीरू अहमद, अजय यादव, धर्मेश, राजेश सिंह, मख्खन यादव, बच्चे लाल मौजूद रहे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार, सांसद रामचरित्र निषाद ने कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडिल मार्च राहुल हलवाई के नेतृत्व में बरसठी स्थित उसके दुकान से प्रारम्भ होकर कस्बे से होते हुए भंनौर तक गया। जिसमें काफी संख्या में लोग रहे।