फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुआवजा दिए बिना अधिग्रहीत जमीन पर गिराए पेड़, किसान आक्रोशित

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
चंदवक। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के निर्माण के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज बलुआ गांव के किसानों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि मुआवजे का निस्तारण किए बिना मंगलवार की रात में अधिग्रहीत भूमि पर लगे पेड़ गिरा दिए गए। बुधवार की शाम को किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित कार्यदायी संस्था के प्लांट के सामने विरोध जताया। उन्होंने मुआवजा मिलने तक निर्माण कार्य रोकने और मांग पूरी नहीं होने पर एनएचएआई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बलुआ गांव के वंशराज, महेंद्र प्रसाद, सुभाष, माया देवी, हौसला, ओमकार, त्रिपुरारी, हरिमंगल, वीरेंद्र और कपिल आदि किसानों का कहना है कि भूमि से जुड़े विवाद के कारण उनकी अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा लंबित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें